Breaking News
Oplus_131072

हंस फाउंडेशन के फायर फाइटरों ने दिखाई बहादुरी, ग्रामीणों संग मिलकर बुझाई आग

सोमेश्वर (अल्मोड़ा): सोमेश्वर रेंज के उत्तरोड़ा, बनोड़ा और बारसील वन पंचायत क्षेत्रों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जंगलों की सीमाएं एक-दूसरे से जुड़ी होने के कारण आग तेजी से एक जंगल से दूसरे जंगल तक फैल गई, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।

 

आग फैलती देख हंस फाउंडेशन के फायर फाइटरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत गांव के अन्य लोगों को भी सूचित किया, जिसके बाद सभी लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। फायर फाइटरों और स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह 7 बजे से रात तक लगातार आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया। लेकिन आग फिर सुलग गई और धीरे-धीरे आग लोगों के घरों तक पहुंच गई।

 

आग की चपेट में आने से कई खेतों की बाड़ भी जल गई। स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी, लेकिन समय रहते संयुक्त प्रयासों से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थिति को गंभीर देखते हुए हंस फाउंडेशन के फायर फाइटर दोबारा आग बुझाने में डटे रहे। आग की सूचना मिलते ही आसपास के अन्य गांवों के फायर फाइटरों ने भी मौके पर पहुंचकर सहयोग दिया।

 

ग्राम प्रधान, वन विभाग, हंस फाउंडेशन के फायर फाइटर तथा ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने में पूरा सहयोग किया। आग पर पूर्ण नियंत्रण न होने पर 1926 पर सूचना दी गई। उस समय वन विभाग की टीम अन्य स्थानों पर आग बुझाने में लगी हुई थी, जिसके बाद कंट्रोल रूम से अतिरिक्त टीम मौके पर भेजी गई। संयुक्त प्रयासों से आग पर नियंत्रण पाया गया और बड़ी क्षति टल गई।

 

आग बुझाने के कार्य में बनौड़ा के तोक भरण गांव से शोभा देवी, हिना देवी, भावना देवी, सुशीला देवी, जानकी देवी, हेमा देवी, रीना देवी, मंजू देवी, रजनी, बनोड़ा से माया देवी, कविता, जानकी देवी, तारा देवी, ममता देवी, गोपाल खड़ाई, किशोर राम, गणेश राम, गोपाल चीलवाल आदि ने सहयोग किया।

 

इसके अलावा पूजा राना, ममता भंडारी, तुलसी भंडारी, इंदिरा राना, सुनीता राना, रीता राना, अनीता राना, देवकी देवी, भारती देवी, लीला देवी, भावना राना, कमल सिंह राना तथा प्रकाश सिंह राना सहित अन्य ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

साथ ही मोहन राम, दीपक, ललित, शंकर दत्त, तारा दत्त, ज्योति, चन्द्रशेखर, नीता, चंपा, मोहित राम, नीलम राम, नवीन राम, दीपा आर्या, राजू, विमला, कमल राम, चना देवी तथा अन्य ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।

Check Also

शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर होंगे स्थानांतरण

-विभागीय अधिकारियों को जिलोें से शीघ्र प्रस्ताव मांगने के दिए निर्देश -कहा, एकल शिक्षक के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *