अल्मोड़ा: एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन (Educational Ministerial Officers Association) जिला इकाई की बैठक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आहूत हुई। कई सदस्य आनलाईन माध्यम से बैठक से जुड़े। बैठक में ससमय स्थानान्तरण व पदोन्नति सूची निर्गत करने तथा प्रशासन द्वारा आपदा व अन्य परिस्थिति में कार्मिकों की ड्यूटी 10 बजे से 5 बजे तक ही लगाई जाने की मांग की। कार्मिकों ने कहा कि रात की ड्यूटी करने में कार्मिकों को कार्यस्थल से आने जाने परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वही, वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पदों पर पदोन्नति सूची तत्काल जारी करने की मांग की गई।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यालय फर्नीचर, कार्यालय कंप्यूटर मद में धनराशि आवंटन ना होने से कार्यालय कार्य में बाधा उत्पन्न होती है। जिससे कार्मिक को दुर्गम क्षेत्र से कई किलोमीटर दूर जाकर विद्यालय व कार्यालय का कार्य किया जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र निर्गत किया गया है। जल्द ही पत्र का संज्ञान लेने की मांग की।
जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि जनपद स्तर पर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसके शीघ्र निराकरण के लिए सदस्य हित में संघर्ष किया जाएगा।
मंडलीय महामंत्री धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि 2 जुलाई 2019 को प्रधान सहायक पद पर कार्यभार ग्रहण कर चुके सदस्यों को भर्ती वर्ष 2018—19 का भी लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए उन्होंने प्रांत से शिक्षा निर्देशक से वार्ता कर निर्णायक पत्र लिखने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर कार्मिक आंदोलन का बिगुल फूंकने से पीछे नहीं हटेंगे।
बैठक की अध्यक्षता पुष्कर सिंह भैसोड़ा संचालन मुकेश जोशी ने किया।
बैठक में पंकज जोशी, राजेश डालाकोटी, सुरेश चंद जोशी, जमन सिंह चिलवाल, पंकज बिष्ट, देवेंद्र नेगी, दुर्गा नेगी, बलबीर भाकुनी, योगेश तिवारी, दिनेश आर्य, पान सिंह मेल, जीतेंद्र सिंह बोरा, सुमित कनवाल, हरेंद्र सिंह कपकोटी, प्रकाश शर्मा, कैलाश पपनै, संजय मेहता, मोहम्मद हारुन, गोविंद सिंह मेहता, पुष्पा कांडपाल, राजेंद्र सिंह नेगी, दिवाकर, महेंद्र, जीवन सिंह बिष्ट, विशाल राणा, गीता आर्य, बलवंत सिंह मेहरा, दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News