Breaking News

बिग ब्रेकिंग: राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर राम सिंह चौहान ने मारी बाजी, रमेश पैन्यूली बने महामंत्री

अल्मोड़ा: राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी में राम सिंह चौहान को अध्यक्ष और रमेश चंद्र पैन्यूली को महामंत्री चुना गया गया है। उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार चौधरी, सयुक्त मंत्री में जगदीश बिष्ट, कोषाध्यक्ष में लक्ष्मण सिंह सजवान ने जीत दर्ज की है।

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा में प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर 3 बजे तक हुए मतदान में कुल 2696 डेलिगेट्स ने वोट डाले। देर रात तक मतगणना हुई। रात करीब 11 बजे चुनाव परिणामों की घोषणा की गई।

अध्यक्ष पद पर विजेता राम सिंह चौहान को 1539 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी रविन्द्र सिंह राणा को 546 मत हासिल हुए। जबकि निवर्तमान महामंत्री डॉ सोहन सिंह माजिला को 472 व निवर्तमान उपाध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा को 121 मत प्राप्त हुए।

महामंत्री पद पर रमेश चंद्र पैन्यूली ने 852 मत हासिल कर जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर रहे शिव सिंह नेगी को 668 तथा तीसरे स्थान पर डॉ अंकित जोशी को 424 वोट मिले। गिरीश पनेरू को 391, बलवंत सिंह नेगी को 192, एकता रस्तोगी को 126 तथा डॉ प्रमोद कुमार को 23 मत मिले।

उपाध्यक्ष पद पर विजेता राजकुमार चौधरी ने 842 वोट पाकर जीत दर्ज की। संयुक्त मंत्री में जगदीश सिंह बिष्ट को 1008 व कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सिंहआ सजवाण को 495 वोट प्राप्त हुए।

मुख्य चुनाव अधिकारी एडी माध्यमिक डॉ लीलाधर व्यास ने चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारणी को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संघ के चुनाव के लिए पिछले कुछ दिनों से अधिकारियो व कर्मचारियों के साथ ही राजकीय शिक्षक संघ की जनपद कार्यकारणी के सदस्यों ने काफी मेहनत की। उन्होंने सफलता व शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व संघ की जिला कार्यकारिणी का आभार जताया।

गौरतलब है कि इस बार 5 पदों के लिए कुल 31 दावेदार मैदान में थे। अध्यक्ष के लिए 4 व मंत्री पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: ठेकेदारों ने PWD के एसई का किया घेराव, कहा- JE भारी सुविधा शुल्क की करता हैं डिमांड… जानिए पूरा मामला

अल्मोड़ा: सालों से लंबित बिलों का भुगतान नहीं होने व जेई के खिलाफ कार्यवाही की …