Breaking News

राजकीय महाविद्यालय मासी ‘हरेला सप्ताह’ कार्यक्रम जारी, कई प्रजाति के पौधों का किया रोपण

अल्मोड़ा: जिले में कई शिक्षण संस्थानों द्वारा ‘हरेला सप्ताह‘ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय महाविद्यालय, मासी में हरेला पर्व से यानि 16 जुलाई से 23 जुलाई तक हरेला सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

हरेला सप्ताह के तहत राजकीय महाविद्यालय मासी में राष्टीय योजना इकाई व समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपड़ एवं श्रमदान किया गया। इस दौरान अमरूद, गरूड़, कटहल, मोरपंखी, सुरई, पदम समेत विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन का महत्व बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं समेत सभी उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने व दूसरे को भी जागरूक करने की अपील की।

एन.एस.एस प्रभारी डॉ. पूरन राम ने बताया कि हरेला सप्ताह के तहत अलग-अलग दिन महाविद्यालय में पर्यावरण पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इस मौके पर डॉ. अनुराधा, डॉ. राकेष कुमार, डॉ. गौरव कुमार, देवेन्द्र सिंह रजवार, गीता तिवारी, मनोज सिंह, सुनील कुमार, सुरेन्द्र कुमार समेत सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

व्यापार मंडल की बैठक में मिठाई कारोबारियों ने बयां की अपनी पीड़ा, सैंपलिंग के नाम पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा: व्यापार मंडल की धारानौला में मिठाई व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। …