Breaking News

खूॅंटकुनी भैरव मंदिर के पास जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे बाद पाया आग पर काबू

अल्मोड़ा: लक्ष्मेश्वर स्थित खूॅंटकुनी भैरव मंदिर के पास जंगल में बीती रात भीषण आग लग गई। आग काफी तेजी से आस पास के क्षेत्र में फैलने लगी। निवर्तमान सभासद और भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने घटना की सूचना आपदा कंट्रोल रूम में दी। साथ ही उन्होंने खुद भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास किये।

सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची। करीब 1 घंटे के कड़े प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू व फायर ब्रिगेड की टीम का आभार जताया।

आग बुझाने में फायर ब्रिगेड के एफ.एम धीरेंद्र सिंह, एफ.एस. चालक रमेश सिंह, अमित साह मोनू, हेम चन्द्र जोशी, शिवांश साह, अनिल चौधरी आदि शामिल रहे।

 

 

Check Also

व्यापार मंडल की बैठक में मिठाई कारोबारियों ने बयां की अपनी पीड़ा, सैंपलिंग के नाम पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा: व्यापार मंडल की धारानौला में मिठाई व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। …