Breaking News

Almora big breaking: पुलिस ने पकड़ी साढ़े 6 लाख कीमत की अवैध शराब, चालक गिरफ्तार

अल्मोड़ा। मतदान से ठीक 3 दिन पहले अल्मोड़ा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने लाखों की अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह शराब अल्मोड़ा से चंपावत ले जाई जा रही थी। लेकिन पुलिस की सक्रियता से शराब पकड़ी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है।

चुनाव को देखते हुए पुलिस पैनी नजर बनाए हुए हैं इसी क्रम में चेकिंग के दौरान दन्या पुलिस ने राजस्व क्षेत्र भनोली में एक पिकअप वाहन से 107 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिसकी कीमत साढ़े 6 लाख रुपए बतायी जा रही है। पुलिस की पूछताछ में वाहन चालक चित्रेश जोशी ने बताया कि वह इस शराब को भनोली से चंपावत ले जा रहा था। यह शराब चुनाव में खपाने के लिए तो नहीं ले जायी जा रही थी, पुलिस इसकी पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिया है वहीं एसएसपी अल्मोड़ा मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की है।

Check Also

मायके में भावुक हुईं मंत्री रेखा आर्य, कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- अपने कार्यकाल का हिसाब दे विपक्ष

  अल्मोड़ा: पति गिरधारी लाल साहू के साथ हुए घरेलू विवाद के बाद कैबिनेट मंत्री …