Breaking News
accident

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी अल्टो कार, एक की मौत

डेस्क। सुवाखोली-अलमस-भवान मोटर मार्ग में एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मामला टिहरी जिले के धनोल्टी का है। तहसील के सुवाखोली-अलमस-भवान मोटर मार्ग पर मोरियाणा टॉप के पास मराड़ गांव के समीप एक अल्टो कार संख्या- यूए 07 जी-0440 दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे के दौरान कार में जितेन्द्र पुत्र केदार सिंह 45 वर्ष घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 के माध्यम से घायल को सीएससी थत्यूड पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक साबली से अपने गांव मराड़ जा रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।

Check Also

अल्मोड़ा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

अल्मोड़ा: लोकतंत्र, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार …