Breaking News

Breaking: नदी में डूबा किशोर, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

एसडीआरएफ की टीम का रेसक्यू ऑपरेशन जारी, घटना से क्षेत्र

डेस्क। उत्तरकाशी जिले के भटवारी ब्लॉक के अठाली गांव के समीप गंगा भागीरथी नदी में एक किशोर डूब गया। जानकारी के अनुसार युवक होली खेलने के बाद गंगा भागीरथी नदी में नहाने गया। इस दौरान वह भागीरथी नदी में डूब गया। जब इसकी सूचना आसपास के लोगों को मिली तो स्थानीय लोगों ने स्वयं खोजबीन प्रारंभ की और घटना की जानकारी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को दी। तत्काल एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नदी में डूबे युवक की तलाश जारी है।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …