Breaking News

हादसा: खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत.. रेसक्यू जारी

डेस्क। मंगलवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई है। ट्रक खाई में गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

पौड़ी—देवप्रयाग मार्ग पर सौड़ के पास एक ट्रक दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और एसडीआरएफ ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और मौके से एक शव बरामद किया है। हादसे में मारे गए व्यक्ति के शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

अभी ये भी पता नहीं चल पाया है कि ट्रक में कुल कितने लोग सवार थे। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं घटना रात 3 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ ट्रक देवप्रयाग से पौड़ी जा रहा था।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …