Breaking News

बड़ी खबर: निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने किया बड़ा ऐलान, इस दिन करेंगे नई क्षेत्रीय पार्टी की घोषणा

डेस्क। जनहित के मुद्दों को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले हरिद्वार के खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार राजनीतिक क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाने जा रहे है। उमेश कुमार ने उत्तराखंड की एक नई क्षेत्रीय पार्टी का गठन करने का निर्णय लिया है।

उत्तराखण्ड में एक और नए सशख़्त क्षेत्रीय दल का आगाज होने जा रहा है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट में जानकारी देते हुवे विधायक उमेश कुमार ने कहा कि उन्होंने एक क्षेत्रीय पार्टी के गठन का निर्णय लिया है। जिसमें उत्तराखण्ड के सभी 13 जिलों के राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े युवा, महिलाएं व अन्य लोग जुड़ रहे हैं।

विधायक उमेश कुमार अपनी नई क्षेत्रीय पार्टी की घोषणा आगामी 9 अप्रैल को अपराह्न 4 बजे लार्ड वेंटेश्वर वेडिंग पॉइंट सुभाष रोड, देहरादून में करेंगे।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …