Breaking News
breaking
breaking

दर्दनाक सड़क हादसा: यहां खाई में गिरी मैक्स.. 3 लोगों की मौत 4 घायल

डेस्क। चम्पावत-टनकपुर हाईवे पर अमोड़ी के पास एक मैक्स वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय बच्चे के साथ 4 लोग घायल हो गए। ज्यादा चोट होने पर दो घायलों को उपचार संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में किया जा रहा है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही चल्थी चौकी पुलिस और चम्पावत की तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेसक्यू कर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला।

मृतक—
केशवी देवी (60) पत्नी आन सिंह, निवासी खटोली मल्ली
दीपा देवी (25)पत्नी सूरज कुमार, निवासी लड़ाबोरा
हीरा राम (28) पुत्र प्रेम राम, निवासी तल्ली खटौली

घायल—
कैलाश राम (28) पुत्र किशन राम, निवासी पचनई
सूरज कुमार (27) पुत्र जगदीश राम निवासी लड़ाबोरा
सूरज कुमार (23) पुत्र दुर्गाराम, निवासी वैला
ऋषभ कुमार (4) पुत्र सूरज कुमार, निवासी लड़ाबोरा

Check Also

Breaking: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, इंडिया गेट पर धरने पर बैठे माता-पिता, राष्ट्रपति से की यह अपील

दिल्ली: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता दिल्ली के …