Breaking News

आंधी-तूफान का कहर, यहां आवासीय मकान की छत उड़ी, बाल-बाल बची जान

डेस्क। बीते शुक्रवार देर शाम आंधी-तूफान लोगो के लिए आफत लेकर आया। पिथौरागढ़ जिले के दूरस्थ क्षेत्र सल्ला गांव में आंधी तूफान से एक ग्रामीण के आवसीय भवन की छत उड़ पड़ी। यही नहीं पूरा घर पानी से भर गया। वही, परिवार के सदस्यों को रातभर पड़ोसियों के घर मे शरण लेनी पड़ी।

पीड़ित लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम वह परिवार के साथ अपने घर पर थे। अचानक तेज आंधी तूफान से उनके मकान की छत उड़ पड़ी। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आयी।

वही, बारिश से मकान के अंदर रखा सारा सामान भीग गया। राशन, कपड़े समेत अन्य जरूरी सामान भी पूरी तरह भीग गया। लक्ष्मण सिंह व उनके परिवार ने पूरी रात पड़ोसियों के वहां गुजारी। उन्होंने शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

Check Also

शिक्षा विभाग में 32 प्रधानाध्यापकों को मिली पदोन्नति, राजकीय इण्टर काॅलेजों में सम्भालेंगे प्रधानाचार्य की कुर्सी

देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 32 प्रधानाध्यापकों …