Breaking News

अल्मोड़ा- (बड़ी खबर): फिर बढ़ने लगा कोरोना, अस्पताल में उपचार को पहुंचे मां-बेटे निकले कोरोना पॉजिटिव

अल्मोड़ा। कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर फैलने लगा है। जिले में लंबे समय बाद कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। जिला अस्पताल में आज उपचार के लिए पहुंचे मां-बेटे कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए।

दरअसल, देश में एक बार फिर कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए जिला अस्पताल में कोरोना की जांच तेज कर दी गई है। सोमवार को एक महिला व उसका एक वर्षीय बेटा उपचार के लिए जिला अस्पताल आए हुए थे। महिला को बुखार था। चिकित्सकों ने महिला का अस्पताल में ही रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया तो वह पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद महिला के बच्चे का भी कोरोना टेस्ट कराया गया और बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

लंबे समय बाद फिर कोरोना की दस्तक से अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मच पड़ा। जिला अस्पताल की पीएमएस डॉ. कुसुमलता ने बताया कि दोनों को बेस अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मरीजों के सम्पर्क में आये अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

Check Also

traffic diverted

Kainchi Dham Mela:: अल्मोड़ा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, 13 से 16 जून तक लागू रहेंगे नियम

अल्मोड़ा: कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध बाबा नीब करौरी आश्रम के आगामी 15 जून को होने …