Breaking News

Uttarakhand-(big breaking): खाई में गिरी कार, चालक की मौत

डेस्क। मंगलवार सुबह एक दुखद खबर सामने आ रही है। उत्तरकाशी में धरासू-यमुनोत्री नेशनल हाइवे में कल्याणी सिला के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक कार संख्या- UK-07DR- 0129 जो स्थान कल्याणी सिला के पास सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसा बीती देर रात हुआ। इस हादसे में जसवंत सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र राजेन्द्र सिंह चौहान, निवासी गोल बनाल, उत्तरकाशी की मौत हो गयी। हादसे के दौरान वह वाहन में अकेला था।

सूचना पर ब्रह्मखाल पुलिस घटनास्थल पहुंच गई है। शव को खाई से बाहर निकाला जा रहा है।

Check Also

उत्तराखण्ड के हाल- 26 साल: कांग्रेस और भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के चलते उत्तराखण्ड राज्य की मूल अवधारणा के साथ किया खिलवाड़

जनसंवाद में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पलायन, पर्यावरण और राजनीतिक विकल्प पर चर्चा; साझा संघर्ष तेज …