Breaking News

प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत से की मुलाकात, उठाई यह मांग

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपद इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष किशोरी जोशी के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत से मिला। इस दौरान पदाधिकारियों ने बीआरपी सीआरपी के पदों पर प्राथमिक शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने समेत विभिन्न ​मांगों पर उनसे विस्तृत चर्चा की।

जिलाध्यक्ष किशोर जोशी ने बताया कि पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पत द्वारा संगठन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही वह मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से इस संबंध में वार्ता करेंगे और शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण का प्रयास करेंगे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा पूर्व संगठन मंत्री पंत को रवींद्र नाथ ​टैगोर की ‘गीतांजलि’ भेट की।

इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री प्रकाश जोशी, मनोज पाठक, गिरीश पांडेय आदि मौजूद रहे।

Check Also

व्यापार मंडल की बैठक में मिठाई कारोबारियों ने बयां की अपनी पीड़ा, सैंपलिंग के नाम पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा: व्यापार मंडल की धारानौला में मिठाई व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। …