Breaking News
Cm pushkar singh dhami
Cm pushkar singh dhami

देहरादून- (बड़ी खबर): CM धामी ने नियुक्त किए जिलों के प्रभारी मंत्री, जानिए किस मंत्री को मिली​ किस जिले की जिम्मेदारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों को नियुक्त किए है। शासन से नियोजन सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। अब जल्द ही जिला योजना की बैठकें होंगी और जिला योजना के तहत काम शुरू होंगे।

नई सरकार के गठन के बाद से ही जिला योजना की बैठकें नहीं हो पा रही थी और ना ही जिला योजना का बजट खर्च हो पा रहा था। इसकी सबसे बड़ी वजह जिलों के प्रभारी मंत्रियों का नियुक्त नहीं होना था। जिसको देखते हुए सीएम धामी ने जिलों में प्रभारी मंत्री नियुक्त कर दिए हैं।

यहां देखें किस मंत्री को किस जनपद की मिली जिम्मेदारी

1- सतपाल महाराज को हरिद्वार की जिम्मेदारी

2- प्रेमचंद अग्रवाल को उत्तरकाशी और टिहरी की जिम्मेदारी

3- गणेश जोशी को उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी

4- धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और चमोली की जिम्मेदारी

5- सुबोध उनियाल को देहरादून की जिम्मेदारी

6- रेखा आर्य को नैनीताल और चंपावत की जिम्मेदारी

7- चंदन राम दास को पिथौरागढ़ और पौड़ी की जिम्मेदारी

8- सौरभ बहुगुणा को रुद्रप्रयाग और बागेश्वर की जिम्मेदारी

Check Also

व्यापार मंडल की बैठक में मिठाई कारोबारियों ने बयां की अपनी पीड़ा, सैंपलिंग के नाम पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा: व्यापार मंडल की धारानौला में मिठाई व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। …