Breaking News
earthquake
earthquake

बिग ब्रेकिंग: यहां विनाशकारी भूकंप ने मचाई तबाही, 1 हजार से अधिक लोगों की मौत

भूकंप से कई घर मलबे में हुए तब्दील, मचा हाहाकार

डेस्क। अफगानिस्तान में बुधवार को भूंकप ने भारी तबाही मचाई है। भूकंप से कम से कम 1 हजार लोगों की मौत की सूचना है। जबकि 500 से अधिक लोग घायल हो गए। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। भूकंप से कई घर मलबे में तब्दील हो गए। राहत व बचाव का कार्य जारी है। घायलों को हेली​काप्टर के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, 6.1 तीव्रता का यह भूकंप पूर्वी अफगानिस्तान के ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में आया, जो कि पाकिस्तान की बॉर्डर से लगा हुआ है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से 40 किलोमीटर दूर था।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार पाकटिका में दर्जनों में मकान क्षतिग्रस्त हो गए है, साथ ही भूस्खलन भी हुआ है।

Check Also

दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने CM धामी से की मुलाकात, PRD जवानों, महिला मंगल दलों और क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगें उठाईं

  अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) कुंदन लटवाल ने …