Breaking News

अल्मोड़ा: अचानक देर रात अस्पताल पहुंचे मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जाना मरीजों का हाल

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत (Health Minister Dhan Singh Rawat) ने बीती देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल प्रशासन से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

स्वास्थ्य मंत्री बीती रात करीब 9 बजे अचानक सीएचसी भिकियासैंण पहुंचे। मंत्री के अचानक हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस दौरान मंत्री ने सीएचसी का निरीक्षण कर अस्पताल की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने और मरीजों को बेहतर चिकित्सक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिया।

मंत्री में कहा कि बेहतर स्वास्थ सुविधा देना उनकी और सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा की सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। मरीज को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं अपनी नजदीकी अस्पताल में मिल सके इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

आज इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

जिला प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत आज अल्मोड़ा दौरे पर है। इस दौरान वह कई कार्यक्रमो में शिरकत करेंगे। मंत्री डॉ धन सिंह रावत विकास भवन में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा एसएसजे परिसर में आयोजित कार्यक्रम, ‘इंडो नेपाल रिलेशन्स एंड उत्तराखंड इंडिया: शेयर्ड हिस्ट्री एंड कल्चर’ में शिरकत करेंगे। साथ ही मंत्री राजकीय मेडिकल कॉलेज में छात्रों से संवाद व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे।

Check Also

व्यापार मंडल की बैठक में मिठाई कारोबारियों ने बयां की अपनी पीड़ा, सैंपलिंग के नाम पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा: व्यापार मंडल की धारानौला में मिठाई व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। …