नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी व राम चंद्र प्रसाद सिंह ने मोदी मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों मंत्रियों के राज्यसभा का कार्यकाल गुरुवार 7 जुलाई को पूरा हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्यक मामलों का विभाग संभाल रहे थे। मुख्तार राज्यसभा के सदस्य थे। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान देश व लोगों की सेवा के लिए केंद्रीय मंत्री आर.पी सिंह के योगदान की सराहना की थी।
मोदी मंत्रिमंडल में 8 साल से थे मुख्तार
नकवी 2010 से 2016 तक यूपी से राज्यसभा सदस्य रहे। 2016 में वे झारखंड से राज्यसभा भेजे गए। नकवी पहली बार 1998 लोकसभा का चुनाव जीते और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए थे। उसके बाद 26 मई 2014 में मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री बने। 12 जुलाई 2016 को नजमा हेपतुल्ला के इस्तीफे के बाद उन्हें अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार मिला। 30 मई 2019 को मोदी कैबिनेट में शामिल हुए और अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय बना रहा।
India Bharat News Latest Online Breaking News