Breaking News
Death
Death, प्रतीकात्मक फोटो

कुमाऊं: डैम में डूबने से कर्मचारी की मौत

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

डेस्क। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में डैम में डूबने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के ​बाद शव पारिजनों को सौंप दिया है। इस दुखद हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को मुनस्यारी के सेराघाट में स्थित हिमालय हाइड्रो प्रोजेक्ट में कार्यरत पदम सिंह(55) निवासी, टांगा काम करते समय पैर फिसलने से डैम में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन जब तक उसे डैम से बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मुनस्यारी थानाध्यक्ष एसएस विश्वकर्मा ने बताया कि डैम में डूबने से कर्मचारी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। वही, इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Check Also

Pc tiwari uppa

मजदूरों के अधिकारों पर दमन के खिलाफ कड़ा प्रतिरोध, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने की कार्रवाई की निंदा

अल्मोड़ा: नोएडा, हरियाणा और उत्तराखंड में चल रहे मजदूर आंदोलनों पर पुलिसिया अत्याचार और कार्यकर्ताओं …