Breaking News
Cm pushkar singh dhami
Cm pushkar singh dhami

सीएम धामी कल अल्मोड़ा में, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

अल्मोड़ा। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 16 जुलाई को अल्मोड़ा आ रहे है। इस दौरान सीएम धामी जागेश्वर में कल से शुरू होने वाले प्रसिद्ध श्रावणी मेले में शिरकत करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

सीएम दोपहर 10.20 बजे हैलीकॉप्टर से देहरादून से प्रस्थान कर 11.20 बजे गरुड़ाबाज हैलीपैड पहुंचेंगे। जहां से वह कार में सवार होकर जागेश्वर मंदिर पहुंचेंगे। जहां सीएम धामी प्रसिद्ध श्रावणी मेले का उद्धाटन करेंगे।

इसके बाद सीएम धामी का जागेश्वर मंदिर के पास ही पौंधारोपण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वह भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता भी करेंगे। दोपहर 1.45 से 2.30 बजे तक का कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। इस दौरान सीएम जागेश्वर स्थित टीआरसी में विश्राम करेंगे। दोपहर 2.50 बजे सीएम अल्मोड़ा से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

Check Also

26 साल में उत्तराखंड के मूल सवाल हाशिए पर, उपपा ने क्षेत्रीय ताकतों से एकजुट होने का किया आह्वान

-2027 में अधिकांश सीटों पर चुनाव लड़ेगी उपपा -परिवर्तन यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर …