Breaking News
Big news
Big news logo

उत्तराखंड ब्रेकिंग: इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, देखें आदेश

डेस्क। उत्तराखंड के बारिश को लेकर अगले कुछ दिनों तक अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के चलते चमोली​ जिले में गुरुवार 21 जुलाई को स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी चमोली की ओर से इसके आदेश जारी किए गए है।

आदेश में कहा गया है कि मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा 21 जुलाई को अन्य जनपदों के साथ ही चमोली जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिसके चलते जिले के कक्षा एक से 12वीं तक के सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

यहां देखें आदेश-

Check Also

जागेश्वर में कांग्रेस को बड़ा झटका, गोविंद कुंजवाल के भतीजे दिनेश कुंजवाल समर्थकों संग UKD में शामिल

अल्मोड़ा: अगस्त क्रांति के अवसर पर जागेश्वर विधानसभा में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने अपना …