Breaking News

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: मिनी बस व अल्टो कार की भिड़ंत

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में पनुवानौला के पास मिनी बस व अल्टो कार की जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मिनी बस संख्या यूके-01-टीए-7536 जो अल्मोड़ा से भनोली की ओर जा रही थी। तोली, पनुवानौला के पास अचानक सामने से आ रही अल्टो कार संख्या यूके-04-टीए-3597 व मिनी बस की आमने सामने भिड़ंत हो गई।

दोनो वाहनों में यात्री सवार थे। वाहनों की भिड़ंत से यात्रियों की चीख पुकार निकल पड़ी। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Check Also

जागेश्वर में कांग्रेस को बड़ा झटका, गोविंद कुंजवाल के भतीजे दिनेश कुंजवाल समर्थकों संग UKD में शामिल

अल्मोड़ा: अगस्त क्रांति के अवसर पर जागेश्वर विधानसभा में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने अपना …