Breaking News

निवेशक सम्मान समारोहः अल्मोड़ा के प्रतिष्ठित व्यापारी अरूण वर्मा को सीएम धामी ने किया सम्मानित

अल्मोड़ाः जिले के नामी उद्यमियों में एक होटल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरूण वर्मा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया है। सीएम ने उन्हें बीते दिनों देहरादून में हुए निवेशक सम्मान समारोह के दौरान प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कोविडकाल की चुनौतियों के बीच देश के कई नामी उद्यमियों ने उत्तराखंड में निवेश के लिए कदम आगे बढ़ाए। इस दौरान सीएम ने कहा कि निवेशकों ने उद्योग के क्षेत्र में प्रदेश को नया आयाम दिया है। प्रदेश की आर्थिकी व राजस्व को बढ़ाने में औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का योगदान अमूल्य है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐसे 68 निवेशकों को सम्मानित किया।

प्रतिष्ठित व्यापारी अरूण वर्मा को सीएम द्वारा सम्मानित किए जाने पर सोमिल अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सक्षम अग्रवाल, पूरन अधिकारी, अजय अग्रवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, शैलेंद्र साह, आदित्य साह, पार्थ बोरा, शेखर जोशी, हरीश जोशी समेत कई लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Check Also

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अल्मोड़ा: जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में भारतीय सेना के एक सैन्य अभियान के दौरान वीरगति …