अल्मोड़ा: तहसील को मल्ला महल में स्थापित करने की मांग को लेकर नगर व्यापार मंडल का धरना जारी है। गुरुवार को मामले को लेकर नगर व्यापार मंडल व जिला प्रशासन के बीच वार्ता हुई। जिलाधिकारी वंदना की ओर से मिले आश्वासन के बाद नगर व्यापार मंडल ने अपने निर्धारित कार्यक्रम मशाल जुलूस, चक्काजाम व बाजार बंद का फैसला स्थगित कर दिया है। वही, नगर व्यापार मंडल ने धरना पूर्व की भांति आगे भी जारी रखने का फैसला लिया है।
गौरतलब है कि करीब 200 साल पुराने ऐतिहासिक मल्ला महल से कलक्ट्रेट समेत सभी सरकारी कार्यालय नये कलक्ट्रेट भवन में शिफ्ट कर दिए गए है। लेकिन तहसील को पूर्व की भांति मल्ला महल में स्थापित करने की मांग हो रही है। इस मामले को लेकर नगर व्यापार मंडल की ओर से दो सप्ताह से अधिक समय से प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। जिसमें पूर्व में हस्ताक्षर अभियान व इसके बाद मल्ला महल में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।
आंदोलन के क्रम में नगर व्यापार मंडल का गुरुवार यानि 17 नवंबर को मशाल जुलूस, 18 नवंबर को चक्काजाम व 19 नवंबर को बाजार बंद व सीएम से मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित था। बता दे कि आगामी 19 व 20 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जिला भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। व्यापारियों के बढ़ते आक्रोश व सीएम धामी के कार्यक्रम को देखते हुए गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी सी.एस मर्तोलिया व एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान मल्ला महल स्थित धरना स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, धरने को समर्थन दे रहे अन्य लोगों से वार्ता की।
इसके बाद दोपहर में डीएम वंदना व नगर व्यापार मंडल के शिष्टमंडल के बीच सर्किट हाउस में वार्ता हुई। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि डीएम की ओर से सीएम से वार्ता कराने व जनहित को देखते हुए मामले में जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिए जाने का आश्वासन मिला है। उन्होंने बताया कि डीएम के आश्वासन के बाद मशाल जुलूस, चक्काजाम व बाजार बंद के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया कि धरना पूर्व की भांति जारी रहेगा।
वार्ता में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह के अलावा उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, उपसचिव अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती, अध्यक्ष रेड क्रॉस मनोज सनवाल, दुग्ध संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, पूर्व सभासद त्रिलोचन जोशी, शहजाद कश्मीरी आदि मौजूद रहे।
वही, तहसील को मल्ला महल में स्थापित करने की मांग को लेकर धरना गुरुवार को भी जारी रहा। जिसमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, प्रतेश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट, सुहैल अहमद, पीयूष तिवारी, प्रकाश रावत, एजाज़ अख्तर, सरफराज अहमद, नवीन चंद्र आर्या, रवि चौहान, सलिल अहमद, नमन बिष्ट, नरेंद्र कुमार विक्की, दीवान सिंह बिष्ट, खीम सिंह, दीपक सिंह नायक, अवी वर्मा, राजेश अलमिया,अनिल कुमार वर्मा, संजय सिंह, अंकित गुप्ता, आशु गोस्वामी, बलवंत सिंह राणा, मनोज कुमार वर्मा, जगमोहन सिंह, आनंद अधिकारी, पवन साह, दलबीर सिद्दकी, दीपक साह, दीपक वर्मा, सुम्मा, गोलू, सलमान अंसारी, राहुल अधिकारी, पंकज सिंह, कार्तिक खत्री, ललित चम्याल, गोपाल चम्याल, नीरज असवाल, दिनेश चंद्र मठपाल, पूरन सिंह रौतेला,दिनेश रावत व अनमोल समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/