Breaking News

बिग ब्रेकिंग: कुमाऊं में किशोरी से दुष्कर्म, 2 आरोपित गिरफ्तार एक फरार, पीड़िता को अल्मोड़ा से किया था बरामद

वि​धि विवादित एक किशोर को भी लिया गया पुलिस संरक्षण में

बागेश्वर: कुमाऊं के बागेश्वर जिले से एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता घर से अचानक लापता हो गई थी। शिकायत के कुछ दिन बाद ही पुलिस ने किशोरी को अल्मोड़ा जिले के ताकुला क्षेत्र से सकुशल बरामद भी कर लिया था। लेकिन कुछ दिन बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को जो आपबीती बताई उसे सुन परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता ने परिजनों को उसके साथ दुष्कर्म होने की बात कही। जिसके बाद परिजनों ने मामले में नामजद तहरीर पुलिस को सौंपी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इधर पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया हैं वही, एक किशोर को पुलिस संरक्षण में ले लिया है। जबकि एक आरोपित फरार चल रहा है।

मामला बागेश्वर कोतवाली क्षेत्र का है। स्थानीय निवासी एक व्यक्ति ने 11 नवंबर 2022 को कोतवाली में अपने लड़की के बिना बताए घर से चले जाने की तहरीर सौंपी। जिसके बाद पुलिस ने धारा 365 IPC बनाम अज्ञात दर्ज कर किशोरी की तलाश की। पुलिस टीम ने शिकायत के अगले दिन ही यानि 12 नवंबर को किशोरी को अल्मोड़ा क्षेत्रांतर्गत ताकुला वन विभाग के बैरियर के पास से सकुशल बरामद किया गया। जिसके बाद किशोरी को सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया और काउंसलिंग के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पिता ने थाने में सौंपी नामजद तहरीर

17 नवंबर को पीड़िता के पिता ने कोतवाली पहुंचकर उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म होने की शिकायत की। मामले में हार्दिक दानू उर्फ हरीश दानू, निवासी मण्डलसेरा बागेश्वर, साजन उर्फ सुमित पुत्र मोहन राम, निवासी ग्राम फलटनिया व सलमान अहमद पुत्र नूर अहमद, निवासी ग्राम कठायतबाड़ा बागेश्वर व एक किशोर पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने दर्ज किया दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट का मुकदमा

नाबालिग के लापता होने के दौरान दुष्कर्म होने की शिकायत के बाद पुलिस में हड़कंप मच पड़ा।पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने पूर्व में धारा 365 IPC में दर्ज मुकदमे में धारा 363/366A/376(2ढ)/376(3)/384/354क/506 IPC व 5ठ/6, 7/8 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।

दो आरोपितों को किया ​गिरफ्तार, एक फरार

मामले में पुलिस ने दो आरोपितों साजन उर्फ सुमित व सलमान अहमद को शुक्रवार यानि आज पुराने एआरटीओ, बागेश्वर से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि विधि विवादित एक किशोर को भी पुलिस संरक्षण में ​लिया गया है। वही, मामले में तीसरा आरोपित हार्दिक फिलहाल फरार चल रहा है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

वही, पुलिस इसे सामूहिक दुष्कर्म होने से इंकार कर रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर कैलाश सिंह ने बताया कि नाबालिग से दो युवकों ने अलग-अलग बार दुष्कर्म किया। मामले में दो आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई खष्टी बिष्ट, कांस्टेबल गिरीश बजेली, नरेंद्र गोस्वामी, दीवान प्रसाद व तारा सिंह गड़िया आदि मौजूद रहे।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …