Breaking News

दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता होंगी शामिल: ​बिष्ट

अल्मोड़ा: महिलाओं के अधिकारों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर महिला कांग्रेस 29 जुलाई को दिल्ली जंतर मंतर में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेंगी। जिसमें अल्मोडा जिले से महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगी।

नगर के एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब होते महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि यह प्रदर्शन ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में होगा। इस आंदोलन तीन बड़ी व महत्वपूर्ण मांगें केंद्र सरकार से की जा रही हैं।

राधा बिष्ट ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध सबसे अहम मुद्दे हैं और सरकार ने इस पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि महिला अपराध में उत्तराखंड 9 हिमालयी राज्यों में पहले पायदान पर पहुंच गया है। राजस्थान में 6 महीने में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 20 हजार मामले सामने आए हैं। भाजपा शासित राज्यों में महिला अपराध में तेजी से इजाफा हुआ है। जिसे रोकने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।

बिष्ट ने कहा कि महिला कांग्रेस की तीन मुख्य मांगों में महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण और भागीदारी के लिए महिला आरक्षण अधिनियम को तत्काल लागू करना है। इसमें अति पिछड़े वर्ग की हमारी ओबीसी बहनों का आरक्षण और भागीदारी सुनिश्चित किए जाए।

जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण के तहत बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से देश की आधी आबादी जूझ रही है। नारी न्याय के तहत राहत देने के लिए महालक्ष्मी योजना के तहत हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपये या 8500 रुपये महीना दिए जाए।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष कांग्रेस भूपेंद्र सिंह भोज, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, प्रदेश उपााध्यक्ष महिला कांग्रेस प्रीति बिष्ट, प्रदेश सचिव लता तिवारी, लीला जोशी, तारा तिवारी, जया जोशी, तारा भंडारी, फेमिना खाान आदि मौजूद रहे।

Check Also

Breaking news

अल्मोड़ा बिग ब्रेकिंग: नदी में डूबने से युवक की मौत, शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी पुलिस

  अल्मोड़ा: सोमेश्वर क्षेत्र के मनान में एक युवक नदी में डूब गया। नदी से …