इंडिया भारत न्यूज डेस्क: देर रात हुए सड़क हादसे में एसडीएम अपनी पत्नी सहित गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक यूपी के संभल जिले में तैनात एसडीएम विकास चंद्र अपनी इनोवा कार संख्या यूपी 61बीक्यू 1253 से अपनी पत्नी दीक्षा शर्मा के साथ रामनगर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि देर रात उनकी कार पीरूमदारा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि डिवाइडर से टकराते ही कार मौके पर ही पलट गई।
हादसे के समय केवल दोनों ही गाड़ी में सवार थे। कार खुद विकास चंद्र चला रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपत्ति को प्राथमिक उपचार के लिए पीरूमदारा स्थित नीमकरौली अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मुरादाबाद के मेडिकल संस्थान में रेफर कर दिया।
दंपत्ति का उपचार करने वाले डॉ. सिद्धार्थ शर्मा के अनुसार दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह कार का पीरूमदारा क्षेत्र में डिवाइडर से टकराना बताया जा रहा है।
India Bharat News Latest Online Breaking News