Breaking News

बिग ब्रेकिंग: SEX RACKET का भंडाफोड़, अल्मोड़ा के युवक समेत 5 लोग अरेस्ट

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने दिनदहाड़े होटल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। मौके से होटल स्वामी, अल्मोड़ा निवासी एक युवक(होटल संचालक) समेत 5 लोग गिरफ्तार किए गए है। वही, होटल से 3 नाबालिगों को छुड़ाया गया है।

मामला उधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर का है।
पुलिस के मुताबिक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी को सूचना मिली थी कि ट्रांजिट कैंप थाने के आवास विकास चौकी क्षेत्र स्थित एक होटल में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल मालिक, संचालक समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा होटल से तीन नाबालिग लड़कियों का भी रेस्क्यू किया है। वहीं, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

युवकों के साथ मिली लड़कियां नाबालिग हैं या बालिग, इसकी जांच के लिए स्वजन से संपर्क कर दस्तावेज मंगवाए गए हैं। होटल संचालक मुखर्जी नगर दिल्ली निवासी आरेंद्र और होटल कर्मी अल्मोड़ा निवासी जगदीश के विरुद्ध भी अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

1- आरेंद्र, निवासी- 158 मुखर्जी नगर, नई दिल्ली (होटल मालिक)
2- जगदीश उर्फ जग्गू प्रसाद, निवासी- ग्राम जलना, लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (होटल संचालक)
3- उत्तम सरकार, निवासी- शिवनगर खेडा, थाना ट्रांजिट कैंप
4- विपिन मौर्य, निवासी- ग्राम कडई चौराहा, थाना बण्डा, जिला शाहजहांपुर
5- इस्लाम मियां उर्फ राजा, निवासी- प्रीत नगर मलसी, बगवाडा

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …