इंडिया भारत न्यूज डेस्क: कहते हैं कि एक बेटी, पिता की मौजूदगी में सबसे अधिक महफ़ूज़ होती है। लेकिन अगर इज्जत का रक्षक पिता ही भक्षक बन जाए तो क्या होगा।रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक ऐसा ही मामला उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले से सामने आया है। जहां एक वहशी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया। जिसमें पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपित पिता को जेल भेज दिया है।
उत्तराखंड में महिलाओं व किशोरियों के साथ दरिंदगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। बाजपुर में पिता-पुत्री का रिश्ता उस समय तार-तार हो गया जब एक कलयुगी बाप ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। नाबालिग के चाचा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई उत्तराखंड की सीमा यूपी क्षेत्र में एक फार्म पर नौकरी करता था। बीते दिनों उसकी भतीजी उसके घर आई थी कि अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा। परिजनों की पूछताछ में नाबालिग ने अपनी आपबीती बताई। इससे चाचा सहित अन्य परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता के चाचा ने कोतवाली में तहरीर सौंपी।
सीओ, बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल परीक्षण में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News




