अल्मोड़ा: राजस्व वाहन चालक महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इस दौरान चुनाव अधिकारी कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल संघ के अध्यक्ष दीपक तिवारी व राजकीय वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष मोहन आर्या के देख—रेख में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ।
कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित अधिवेशन के अंत में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से दिनेश चंद्र जोशी को अध्यक्ष व सैयद कासिम हुसैन को निर्विरोध मंत्री चुना गया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज ऐरी, संगठन मंत्री पर मदन कुमार एवं नंदाबल्लभ जोशी को सर्वसम्मति से संघ का संरक्षक चुना गया।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी मोहन आर्या द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान राजेंद्र कुमार, पूरन सिंह कनवाल, ओम प्रकाश, विरेंद्र अधिकारी, सुरेंद्र सिंह समेत कई वाहन चालक मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News