अल्मोड़ा: सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की मासिक बैठक नगरपालिका सभागार में आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र में गैस की होम डिलीवरी की व्यवस्था किए जाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
डा. पीसी जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के सदस्यों ने अल्मोड़ा शहर के तीनों टालों में लकड़ी कोयला उपलब्ध कराने की मांग की गई, ताकि ठंड से बचा जा सके। बस स्टेशन के पास भी अलाव जलाये जाने की मांग की गई।
वक्ताओं ने कहा कि रैमजे इंटर कॉलेज के पास मुख्य बाजार में दोनों ओर दीवारों में लगाए जाने वाले फड़ से पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए फड़ को हटाकर दूसरे स्थान पर लगाने की मांग की गई।
इसके अलावा बैठक में गैस की होम डिलीवरी किए जाने, सरकारी अस्पतालों की पर्ची के रेट कम करने, रैमजे के पास बंद पड़े पार्क को खोले जाने, सड़क किनारे पैदल राहगीरों के चलने के लिए फुटपाथ बनाए जाने एवं करबला तिराहे से धारानौला व स्यालीधार की ओर ई-रिक्शा चलाने की मांग की गई।
समिति के पदाधिकारियों ने सांसद, विधायक व जनपद के अधिकारियों से जनहित में इन सभी समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की।
बैठक का संचालन संचालन एस एस कार्की ने किया। बैठक में एन सी जोशी, हीरा सिंह पलनी, त्रिलोक सिंह कड़कोटी, गंगा सिंह फर्त्याल, एन डी पांडे, गणेश सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News