अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव से पहले जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसके तहत लोगों को ईवीएम व वीवीपैट्स मशीन के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
निर्वाचन कार्यालय की टीम द्वारा अल्मोड़ा विधानसभा के नगर क्षेत्र में आज प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग व एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज के अंतर्गत मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपैट्स प्रदर्शन के माध्यम से जागरूक किया गया। निर्वाचन कार्यालय की टीम ने नये मतदाताओं के साथ अन्य लोगों को सुरक्षित मतदान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान 89 लोगों ने मॉक पोल किया।
टीम में शामिल दिनेश ने बताया कि अल्मोड़ा विधानसभा में अलग-अलग जगहों पर मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपैट्स से सुरक्षित मतदान करने के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। काफी लोग इस संबंध में जागरूक हो रहे है।
निर्वाचन कार्यालय की टीम में दिनेश, धीरेंद्र सिंह राणा, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News