Breaking News
mahila thana
mahila thana

बिग ब्रेकिंग: बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, छेड़खानी भी की, जांच में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा: नगर के एलआरसाह रोड में डयूटी में जा रही एक महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाले शख्स ने महिला के साथ छेड़खानी भी की। इस मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला जिले के एक बड़े सरकारी संस्थान में कार्यरत है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला आज सुबह अपने संस्थान को जा रही थी। नगर के एलआरसाह रोड पर बीएसएनएल एक्सचेंज से आगे बाजार की ओर बाइक सवार ने अपनी बाइक से महिला को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे महिला सड़क पर गिर गई।

बताया जा रहा है कि मनचले शख्स ने महिला के साथ छेड़खानी भी की। महिला के विरोध करने पर बाइक सवार व्यक्ति वहां से फरार हो गया। बाद में महिला व उसके परिजन इस मामले को लेकर महिला थाना पहुंचे। जहां महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

महिला थाना में तैनात एएसआई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि महिला व उसके पति शिकायत लेकर थाना आए थे। उन्होंने मामले में तहरीर सौंपी है। आरोपी बाइक सवार की तलाश के लिए घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मा​मले की जांच की जा रही है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …