Breaking News

दी मोंटेसरी स्कूल में ओरिएंटेशन प्रोग्राम एवं पीटीएम का हुआ आयोजन

अल्मोड़ा: मोंटेसरी स्कूल, आरतोला में ओरिएंटेशन प्रोग्राम एवं पीटीएम का आयोजन हुआ। स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से उषा ज़ालपुरी एवं सतीश बंसल द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्कूल की छात्राओं द्वारा भारत नाट्यम शैली में नृत्य द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। नर्सरी से लेकर सातवीं तक के बच्चो के द्वारा विभिन्न प्रकार के नृत्य, नाटक आदि ने दर्शकों का मन मोह लिया।

अप्रैल, 2023 से प्रारम्भ हुए इस विद्यालय का उद्देश्य दिल्ली के स्कूलों के अनुरूप यहाँ उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करना है ताकि यहाँ से शिक्षा के कारण छात्रों का पलायन रोका जा सके। इंग्लिश मीडियम के इस स्कूल में उच्च मानकों का ध्यान रखा गया है जैसे ऑडियो वीडियो विजुअल द्वारा शिक्षण, गुणवत्ता पूर्ण पाठ्यक्रम का समुचित विभाजन, स्पोकन इंग्लिश, समस्त पाठ्येत्तर गतिविधियां, नियमित रूप से प्रिंटेड वर्कशीटस देना, वीकली टैस्ट, व्हाट्सएप द्वारा अभिभावकों को नियमित रूप से जानकारी देना इत्यादि।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद में पीटीएम द्वारा छात्रों की परफॉरमेंस की जानकारी अभिभावकों को दी गई। मैनेजमेंट द्वारा न केवल और उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आश्वासन दिया गया बल्कि छात्रों को पब्लिक स्पीकिंग, नैतिक शिक्षा, छात्रों के लिए मूल्यांकन चार्ट बनाने, कमज़ोर छात्रों के लिए विशेष प्रयास करने का भी वादा किया गया।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …