अल्मोड़ा: नगर के नरसिंहबाड़ी निवासी शिक्षक महेंद्र गोस्वामी पुत्र स्व. नारायण गिरी का सोमवार को निधन हो गया है। वह 49 साल के थे।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह महेंद्र नहाने के बाद वापस अपने कमरे में आए। अचानक उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। आनन-फानन में परिजन उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। निजी अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।
महेंद्र जूनियर हाईस्कूल गिरचौला में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। उनके निधन की खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अचानक निधन से लोग स्तब्ध है।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di
India Bharat News Latest Online Breaking News