Breaking News

जयंती पर पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपा के भैसियाछाना मंडल द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी एवं मंडल प्रभारी संजय डालाकोटी ने शिरकत की।

इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मुख्य वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला।

बैठक की अध्यक्षता भैसियाछाना मंडल के अध्यक्ष मंगल सिंह रावत तथा संचालन मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र बोरा ने किया।

बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता जमन सिंह मेहरा, मंडल उपाध्यक्ष धीरज नेगी, प्रतिनिधि दियारी दीवान सिंह, शिवराज बोरा, कुंदन सिंह, मयंक चम्याल, संजय सिंह, नंदन सिंह, धरम सिंह, सुंदर चम्याल, गोपाल सिंह, नारायण सिंह, रवि नेगी, गोपाल मेहरा, प्रकाश सिंह, दीवान सिंह, लक्ष्मण सिंह, भगवान सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …