अल्मोड़ा: एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने लंबित मांगों पर कार्यवाही की मांग की है। पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलाधिकारी विनीत तोमर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में जल्द मांगों के निराकरण की मांग उठाई है।
ज्ञापन में कहा कि लंबे समय से विभिन्न समस्याओं को लेकर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मी शासन को कई ज्ञापन भेजने के साथ ही धरना-प्रदर्शन कर चुके है। कई बार शासन स्तर पर वार्ता हो चुकी है। लेकिन अब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नही हुई है। इससे कार्मिकों में रोष बढ़ता जा रहा है।
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने उनकी सभी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, सचिव मुकेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष जय प्रकाश, कोषाध्यक्ष जीवन बिष्ट, संजय बनकोटी, मुकेश रावत, पंकज बिष्ट, संजू कनवाल, गौरव पांडे, शरद भाकुनी, अवनीश पडियार, महेंद्र कनवाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News