अल्मोड़ा: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की स्थानीय इकाई के चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान की प्रक्रिया जारी है। अभियान के माध्यम से व्यापारियों को सदस्यता कराई जा रही है। जिसमें व्यापारी बढ़चढ़ सदस्यता ले रहे है।
जिला व्यापार मंडल द्वारा शनिवार को कचहरी बाजार, कारखाना बाजार, लोहे के शेर अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 175 व्यापारियों ने सदस्यता ली। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि नगर के व्यापारी बढ़चढ़ सदस्यता ले रहे हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस दौरान जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, दीप जोशी, राकेश तिवारी, वकुल साह, दीपक साह, नरेंद्र कुमार, नीरज बोरा, मोनू साह, अतुल पांडे, शहजाद कश्मीरी, मुकेश कुमार, कार्तिक साह, प्रकाश रावत, सुधीर गुप्ता, अजय वर्मा, नीरज बोरा, दीपक नायक आदि पधाधिकारी मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News