अल्मोड़ा: नगर इकाई के चुनाव को लेकर जिला व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान जारी है। नगर क्षेत्र में चार से पांच जगहों पर वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया गया।
न्यू सब्जी मंडी, लोहे के शेर की सीढ़ी, पुरानी सब्जी मंडी, नंदा देवी बाजार, मिलन चौक, जीजीआईसी तिराहे से लक्ष्मेश्वर तिराहे तक 400 व्यापारियों को सदस्यता कराई गई। जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि अब तक 1200 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता अभियान में जोड़ा गया है।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यता अभियान में प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी, जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष मोहन कनवाल, निवर्तमान अमन नज्जौन, विजय भट्ट, दीप जोशी, गोविंद मटेला, अमित साह मोनू, परवेज कुरेशी, नरेंद्र कुमार विक्की, हेम तिवारी, सलमान अंसारी, पवन साह, दर्शन रावत, मुकेश कुमार, सोबन अधिकारी आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News




