Breaking News

Almora: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन, BJP प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने किया शुभारंभ

 

अल्मोड़ा: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिला कार्यकारिणी का रविवार को द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। अधिवेशन में तमाम समस्याओं पर चर्चा समेत लंबित मांगों के निराकरण करवाने का प्रस्ताव पास किया गया। देर शाम नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।

बेस स्थित फार्मेसी भवन सभागार में आयोजित द्विवार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के निराकरण के लिए सरकार से वार्ता की जाएगी।

 

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर सी पंत ने जिला स्तर की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट संघ की जो भी समस्याए विभाग तक पहुंचेगी, उसका निदान करने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान वक्ताओं ने फार्मासिस्टों की समस्याओं व मांगों को लेकर चर्चा की। पदाधिकारियों ने राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में बनाए गए स्वास्थ्य उपकेंद्रों में सेवाएं दे रहे 535 फार्मासिस्टों के पदों को यथावत किए जाने, आईपीएचएस मानकों के कारण कम हुए पदों में वृद्धि किए जाने, प्रत्येक जिला व उपजिला चिकित्सालयों में तीन शिफ्टों में इमरजेंसी ड्यूटी के लिए फार्मासिस्टों के अतिरिक्त पदों का सृजन करने, पदों के पुर्नगठन के दौरान संवर्ग के 63 अस्थगित पदों को पुनजीर्वित करने समेत फार्मासिस्टों के संवर्ग के पदनाम परिवर्तन की मांग उठाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डी के जोशी तथा संचालन जिला मंत्री रजनीश जोशी ने किया।

 

 

इस कार्यक्रम में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सुधा कुकरेती, प्रांतीय महामंत्री सतीश पांडेय, कोषाध्यक्ष हरीश उनियाल, कुमाऊँ मंडल के अध्यक्ष गजेंद्र पाठक समेत कई प्रांतीय व मंडलीय पदाधिकारियों के अलावा जिलेभर के फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …