अल्मोड़ा: जिले में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सख्त कार्रवाई की है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डूंगर सिंह अलमिया उर्फ बबलू अलमिया को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित
जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ‘गुडडू’ ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष डूंगर सिंह अलमिया उर्फ बबलू अलमिया के पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्त होने और पार्टी की बैठकों में लगातार अनुपस्थित होने के कारण यह फैसला लिया गया है।
कांग्रेस ने डूंगर सिंह को सोमेश्वर के एलडीएम कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी भी दी थी। पार्टी द्वारा उन्हें सभी पदों से हटाते हुए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News



