नई दिल्ली: दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (JNUSU) चुनाव में लेफ्ट ने चारों सीटों प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी पर जीत हासिल की है। वहीं, ABVP को हार का सामना करना पड़ा।
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ का चुनाव इस बार काफी रोचक रहा। सभी प्रमुख सियासी दलों के छात्र संगठन ने इस चुनाव में भाग लिया था। खास बात यह है कि सभी सीटों पर लेफ्ट का झंडा लहराया है।
पहले एबीवीपी सभी सीटों पर आगे चल रही थी, लेकिन बाद में जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी वैसे-वैसे लेफ्ट का पलड़ा भारी हो गया। अंत में नतीजा 4-0 रहा। और इसी के साथ एबीवीपी का जेएनयू में भगवा लहराने का सपना बस सपना ही रह गया।
इस बार जेएनयूएसयू के चुनाव में करीब 73 प्रतिशत मतदान हुआ था और खास बात यह है कि पिछले 12 साल में पहली बार इतना ज्यादा मतदान हुआ है, जिसका नतीजा ये है कि ABVP और लेफ्ट के बीच कांटे का मुकाबला दिख रहा था, लेकिन अब एक बार फिर स्थिति लेफ्ट के ही फेवर में चली गई है।
किस प्रत्याशी को कितने वोट?
2973 वोट पाकर धनंजय स्टूडेंट यूनियन के प्रेसिडेंट बने। उन्होंने ABVP के उमेश चंद्र अजमीरा को 934 वोटों से हराया। वाइस प्रेसिडेंट अविजीत घोष ने 2649 वोट पाकर ABVP की दीपिका शर्मा को 1104 वोटों से हराया।
इसके अलावा जनरल सेक्रेटरी पोस्ट पर प्रियांशी आर्य (BAPSA, लेफ्ट का समर्थन) को 3307और ABVP के अर्जुन आनंद को 2309 वोट मिले। जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट पर लेफ्ट कैंडिडेट मोहम्मद साजिद 2893 वोट पाकर जीत हासिल की। वहीं, ABVP के गोविंद दांगी को 2496 वोट मिले।
India Bharat News Latest Online Breaking News

