अल्मोड़ा: NUJ के प्रदेश सचिव पत्रकार गोपाल गुरुरानी की माता भगवती गुरुरानी पत्नी स्व. देवकीनंदन गुरुरानी का निधन हो गया है। वह 79 साल की थी। रविवार यानी आज शाम करीब 7:30 बजे ग्राम डोबा स्थित अपने आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले 2 साल से अस्वस्थ चल रही थी।
उनके पारिवारिकजनों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी अंतिम यात्रा 20 मई यानी सोमवार को सुबह 10 बजे उनके आवास डोबा से क्वारब घाट के लिए निकलेगी। जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके निधन पर पत्रकारों, राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
India Bharat News Latest Online Breaking News