Breaking News
Oplus_131072

‘एक पेड़ मां के नाम’ पर BJP हवालबाग मंडल की पहल… कसून बूथ में लगाए पौंधे

अल्मोड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा हवालबाग मंडल के बूथ कसून में पौधारोपण किया गया। इस दौरान कई पौंधो का रोपण किया गया।

पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि जीवन में व्यक्ति की सबसे पहली गुरू मां ही हैं। ऐसे में मां के नाम पौधारोपण अभियान में शामिल होना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस मानसून सीजन में एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं।

मण्डल अध्यक्ष संजय बिष्ट, सुंदर मटियानी व बूथ अध्यक्ष कुन्दन भोज ने कहा कि हमें पेड़ काटने नहीं है, बल्कि लगाने हैं। प्रधानमंत्री ने भी लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की है। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की है ताकि हम पर्यावरण को बचा सके। आज हम भी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर रहे हैं।

कार्यकम में जिला उपाध्यक्ष आनंद डंगवाल, महामंत्री मनीष बिष्ट, किसान मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष सुनील नेगी, हयात, हिमांशु बिष्ट आदि मौजूद रहे।

मार्च 2025 तक 140 करोड़ पेड़ लगाने की योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के साथ देशभर में इस साल सितंबर तक 80 करोड़ और मार्च, 2025 तक 140 करोड़ पेड़ लगाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए संपूर्ण सरकार और संपूर्ण समाज नीति का पालन किया जाएगा। ये पेड़ पूरे देश में व्यक्तियों, संस्थाओं, समुदाय आधारित संगठनों, केंद्र और राज्य सरकार के विभागों और स्थानीय निकायों द्वारा लगाए जाएंगे।

Check Also

breaking

सल्ट में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामला:: BJP से निष्कासित पूर्व मंडल अध्यक्ष पर बढ़ी दुष्कर्म की धारा, अब बढ़ेंगी मुश्किलें

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ व अभद्रता के आरोपी भाजपा से निष्कासित …