अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में सीएम हैल्पलाइन पोर्टल पर की गई शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान एडीएम ने सभी लेवल 1 तथा लेवल 2 के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
एडीएम ने कहा कि जो भी शिकायतें अधिकारियों को प्राप्त होती हैं, उन शिकायतों में शिकायतकर्ता से पोर्टल के माध्यम से वार्ता जरूर की जाए। समय-समय पर मुख्यमंत्री द्वारा सीएम हैल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के सम्बन्ध में हुई कार्यवाही की समीक्षा की जाती है। उन्होंने निर्देश दिये कि दर्ज शिकायतों का निस्तारण समयबद्वता से करते हुए शिकायतकर्ता से वार्ता की जाय। सभी अधिकारी प्रत्येक दिन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का अवलोकन स्वयं करें ताकि लम्बित व दर्ज शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए निस्तारण किया जा सके।
बैठक में एसडीएम जैंती भनोली एनएस नगन्याल, तहसीलदार भनोली बरखा जलाल, सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News