अल्मोड़ा। विद्यालयी राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में धौलादेवी विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के खिलड़ियों ने पदक जीत जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत सात पदकों पर कब्जा किया।
टीम कोच हरीश सिंह चौहान ने बताया कि रुद्रपुर में हुई इस प्रतियोगिता में राइंका आरासल्पड़ के छात्र हिमांशु बोरा ने अंडर 14 में कास्य पदक, अंडर 19 बालक वर्ग में मोहित भट्ट ने कास्य पदक, राइंका खेती की अंडर 19 बालिका तनुजा जीना ने रजत पदक, राबाइंका दन्या की अंडर 17 बालिका कल्पना चिलवाल ने कास्य पदक, राष्ट्रीय विद्यालयी जूडो खिलाड़ी ज्योति बिष्ट ने रजत पदक, राइंका दन्या के पार्थिक गुरुरानी ने के अंडर 19 बालक में रजत पदक और लक्ष्मी शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दन्या के प्रज्वल धानिक ने अंडर 14 में कास्य पदक प्राप्त किए।
प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना, बीईओ धौलादेवी प्रेमा बिष्ट, जिला खेल समन्वयक नवीन लाल वर्मा, प्रधानाध्यापक एलएसएन दन्या नवीन पांडे, रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक खेल समन्वय राजेंद्र सिंह नयाल, व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, नीरज कुमार, मीना चंद्रा, शिक्षक राम सिंह धानिक ने प्रस्न्नता जताते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है
India Bharat News Latest Online Breaking News