अल्मोड़ा। भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक मंगलवार को नगर के धारानौला स्थित एक होटल सभागार में संपन्न हुई। बैठक में नैनीताल सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सदस्यता अभियान की समीक्षा की। और भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल करने के टिप्स दिए।
सांसद अजय भट्ट ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को गंभीरतापूर्वक पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभियान को लेकर कोई भी लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के साथ ही कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अगवत कराए। ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल ने कहा कि ग्रामीण मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान के तहत सभी कार्यकर्ता पूर्ण मनोभाव के साथ कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस बार भाजपा के सदस्यता अभियान का ग्राफ बढ़ेगा। सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। इसके साथ ही भाजपा परिवार और सशक्त व मजबूत होगा।
यहां सदस्यता अभियान के संयोजक प्रकाश भट्ट, जिला महामंत्री धमेंद्र बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, रवि रौतेला, राजीव गुरुरानी, राजेंद्र बिष्ट, महिपाल बिष्ट, दर्शन रावत, बीना नयाल, कन्हैया बिष्ट, कनक पंत, शुभम चौहान, दीपेंद्र राणा, सुरेश लोहानी, मुकेश कुमार, किशन भंडारी, चंदन मेर, लता बोरा, विनोद लटवाल समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News