Breaking News

बड़ी खबर:: जागेश्वर मंदिर में उपयोग में लाए जाने वाले घी व भोग सामग्री की हो जांच, पुजारियों ने उठाई मांग, जानिए पूरा मामला      

अल्मोड़ा। तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद को लेकर उपजा विवाद बीते कुछ समय से सुर्खियों में है। इसी बीच अब विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर में उपयोग में लाए जाने वाले घी व भोग सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग उठी है।

जागेश्वर मंदिर समूह के पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने मुलाकात की। शिष्टमंडल ने सीडीओ को बताया कि जागेश्वर मंदिर समूह के अन्तर्गत भोग और अखंड ज्योति के लिए घी उपयोग में लाया जाता है। उन्होंने भोग सामग्री में उपयोग में जाने वाली सामग्री व घी की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। और शुद्ध घी व भोग सामग्री उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। सीडीओ ने शिष्टमंडल को जल्द ही समीक्षा बैठक करने व जांच कराने का आश्वासन दिया।

पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट के मुताबिक, जागेश्वर के मुख्य मंदिर में अखंड ज्योति समेत पांच मंदिरों में रोजाना सुबह—शाम घी से ज्योति जलाई जाती है। प्रत्यके माह में तकरीबन 40 से 45 किलो घी उपयोग में आता है। इसके अलावा जागेश्वर मंदिर में प्रत्येक दिन ढाई किलो भोग बनाया जाता है। जिसमें चावल, दाल, मसाले, घी समेत अन्य सामग्री उपयोग में लाई जाती है।

शिष्टमंडल में पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट, पंडित आनंद बल्लभ भट्ट, भगवान भट्ट और अन्य लोग मौजूद रहे।

जागेश्वर मंदिर में विकास कार्यों को दी जाए प्राथमिकता

पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने डीएम आलोक कुमार पांडेय से मुलाकात की। पुजारी प्रतिनिधि ने डीएम से जागेश्वर मंदिर के महत्वपूर्ण विकास कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का अनुरोध किया। साथ ही डीएम से जागेश्वर धाम मे एक गौशाला के निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया। और बताया कि कुछ वर्ष पूर्व डिगरी गूंठ में जिला प्रशासन द्वारा गौशाला निर्माण के लिए 4 नाली राजस्व भूमि पशुपालन विभाग को हस्तांतरित की गई है, जिसमें गौशाला का निर्माण किया जाना है। डीएम द्वारा शिष्टमंडल को आश्वस्त किया गया कि जल्द ही वे नवरात्रों में मंदिर दर्शन और पूजन के साथ साथ विकास कार्यो की समीक्षा भी करेंगे। ताकि विकास कार्यो को आवश्यक गति प्रदान की जा सके।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …