अल्मोड़ा। भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान के दूसरे चरण के तहत दन्या व जैंती भनोली मंडल में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें भाजपा जिला प्रभारी व सदस्यता अभियान के प्रदेश सह-संयोजक प्रदीप बिष्ट ने शिरकत की।
बिष्ट ने कहा कि जिले में सदस्यता अभियान अपने लक्ष्य के अनुरूप चल रहा है। और जिला सदस्यता अभियान में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता इस बार जनपद में सदस्यता का नया रिकॉर्ड कायम करेंगे।
जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि कार्यकर्ता दूसरे चरण में ऑफलाइन माध्यम से नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के अभियान में घर-घर जाकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करें। जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सदस्यता अभियान अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। बूथ स्तर पर और कार्य करने की आवश्यकता है।
नगर मंडल अध्यक्ष अमित साह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजपुरा, भ्यारखोला, बाड़ीबगीचा व ओढ़खोला में सदस्यता अभियान चलाकर सौ से अधिक सदस्य बनाए।
यहां जिला सदस्यता प्रमुख प्रकाश भट्ट, विस संयोजक ललित लटवाल, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला, कुंदन सिंह नगरकोटी, हरीश प्रसाद, खीम सिंह, महेंद्र सिंह मेहरा, दिनेश पांडे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News